एश और बेटी बी कांस के रेड कारपेट पर?

मुम्बई। एश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल में इस साल मई में शिरकत करेंगी। पिछले 11 वर्षो से एश इस फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। इस बार भी वे लो रियल की ब्रांॅड एम्बेसडर के रूप में फस्टिवल में हिस्सा लेंगी।

इस बार बात खास है क्योंकि एश के साथ उनकी 5 माह की बेटी भी होंगी। इस ट्रिप पर एश की मां वृंदा राय भी उनका साथ देंगी। इससे पहले एश अपनी बेटी को लेकर दुबई भी गई थी।

इसके अलावा इस फेस्टिवल में अर्जुन रामपाल, बिपाशा बासु और रोहित बाल भी हिस्सा लेंगे। रामपाल और बाल इस फेस्टिवल में लिकर ब्रॉंड के शिवाज के ब्रॉंड एम्बेसडर के रूप में शिरकत करेंगे वहीं बिपाशा अपनी आने वाली फिल्म सिंगुलेरिटी को प्रमोट करेंगी।

अब देखना यह है कि इस साल बॉलिवुड स्टार्स फेस्टिवल में क्या जादू बिखेरते हैं। अब तक एश ने जब-जब फेस्टिवल में हिस्सा लिया उन्हें मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं। उनके कुछ आउटफिट्स को सराहा गया तो कुछ को बहुत बुरी प्रतिक्रियाएं मिलीं। इस बार एश के आउटफिट को बहुत बारीकी से देखा जाएगा क्योंकि प्रे्रगनेंसी के बाद उन्होंने बहुत ज्यादा वेट गेन कर लिया है।

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या एश बेटी बी को दुनिया के सामने लाएंगी? गौरतलब है कि शादी के बाद एश और अभिषेक एक कपल के रूप में कांस फेस्टिवल में ही दुनिया के सामने आए थे। एश ने हमेशा कहा है कि कांस उनके लिए स्पेशल रहा है तो क्या वे बेटी बी को इंट्रोडयूस करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगी?

Leave a Reply